पर्यावरण हम सभी के जीवन मे काफी महत्व रखता हैं या फिर यह कहा जाए तो इसके बिना जीवन की कल्पना भी नही की जा सकती। विकास और लायबिलिटीज में इंसान ने प्रकृति को काफी हानि पहुंचाई है। लेकिन अब लोगों को समझ में आ रहा है कि पर्यावरण के हनन से वह खुद के अंत की तरफ जा रहे हैं और शायद यही कारण हैं कि पिछले कुछ सालों में भारत सहित कई देशों में पेड़ो की कटाई और पर्यावरण के हनन के आंकड़े कम हुए हैं। पर्यावरण हमे सब कुछ देता हैं, तो ऐसे में एक दिवस इसका भी होना चाहिये जो इसे समर्पित हो। हर साल 5 जून को पर्यावरण दिवस (World Environment Day 2021) मनाया जाता है। इस लेख में हम ‘पर्यावरण दिवस क्या है और क्यों मनाते हैं’ के विषय पर बात करेंगे।
World Environment Day 2021 : पर्यावरण दिवस क्या हैं?
सबसे पहले तो जानकारी के लिए बता दें कि हर साल 5 जून को पूरी दुनिया में पर्यावरण दिवस की यानी कि वर्ल्ड एनवायरमेंट डे (World Environment Day) मनाया जाता है। यह एक ऐसा दिवस होता है जो प्रकृति अर्थात पर्यावरण को समर्पित होता है और इस दिन सामाजिक कार्य करने वाले संस्थानों के सहित सभी शिक्षण संस्थानों में पर्यावरण को लेकर लोगों में जागरूकता फैलाने के लिए विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम किये जाते हैं। पेड़-पौधे, जंगल, नदियां, झीलें, जमीन, पहाड़ हम सभी के लिए बहुत जरूरी होते हैं इन्हीं से हमें कई आवश्यक पदार्थों की प्राप्ति भी होती है और इन्हीं को पर्यावरण दिवस समर्पित होता हैं।
पर्यावरण दिवस 2021 : जाने कोरोना से कितना प्रभावित हुआ पर्यावरण
पर्यावरण दिवस (World Environment Day) क्यों मनाते हैं?
पर्यावरण दिवस की शुरुआत या फिर कहा जाए तो इसे मनाने का फैसला संयुक्त राष्ट्र महासभा के द्वारा 1972 में आयोजित करवाए गए विश्व पर्यावरण सम्मेलन में लिया गया था। इसके बाद 5 जून 1974 को पहली बार पर्यावरण दिवस मनाया गया था और तब से लेकर आज तक लगातार हर साल पर्यावरण दिवस मनाया जाता है। पर्यावरण दिवस पर दुनिया भर के विभिन्न पर्यावरण के हित में कार्य करने वाले संस्थानों के द्वारा ऐसे कार्यक्रम आयोजित करवाए जाते हैं जो लोगों को और छात्रों को पर्यावरण के हित में कार्य करने के लिए जागरूक करें। पर्यावरण दिवस को मनाने के कारण लोगों को पर्यावरण की आवश्यकता और जरूरतों को समझाना है।