World Heritage Day Quotes Wishes Slogans: जानिए विश्व धरोहर दिवस के बारे में अहम बातें!

World Heritage Day Quotes Wishes Slogans: हर वर्ष 18 अप्रैल को विश्व विरासत दिवस (World Heritage Day) के रूप में मनाया जाता है। पहला विश्व विरासत दिवस सन 18 अप्रैल सन 1983 में ट्यूनीशिया (Tyunihsiya) में मनाया गया था। WHD (World Heritage Day) को पहली बार इंटरनेशनल काउंसिल ऑफ मॉन्यूमेंट्स एंड साइट्स की पहल से मनाया गया था। हालांकि इससे पहले इन दिन को विश्व स्मारक व पुरातत्व स्थल दिवस के रूप में सेलिब्रेट किया जाता है। इन ऐतिहासिक धरोहरों की देखभाल के लिए यूनेस्को वर्ल्ड हेरिटेज सेंटर (UNESCO World Heritage Center) का गठन किया गया है।

दुनिया में कई ऐसे ऐतिहासिक और खूबसूरत मॉन्यूमेंट हैं जिन्हें संयुक्त राष्ट्र द्वारा हेरिटेज प्लेस के रूप में चयन किया गया है। सबसे 12 स्थलों का चयन विश्व धरहर के रूप में किया गया था। बाद में UNESCO भारत के ऐतिहासिक स्थलों को भी इस सूची में डाला। फिलहाल भारत के कई स्मारक और भवन इस लिस्ट भी शामिल है। अकेले भारत में ऐसे 32 स्थान है जो विश्व विरासत की श्रेणी में आते हैं। भारत में इन 32 स्थलों में 25 सांस्कृतिक स्थल हैं जबकि 7 प्राकृतिक स्थल है। जो विश्व विरासत की श्रेणी में आते हैं।

Tajmahal

भारत में सबसे पहले ताजमहल को 1983 में विश्व विरासत स्थल के रूप में चुना गया था। यमुना तट पर बसा खूबसूरत ताजमहल दुनिया के 10 शीर्ष धरहरों में अपनी जगह बना चुका है। मुगल बादशाह शाहजहां ने अपनी बेगम की याद में ताजमहल का निर्माण करवाया था। ताजमहल अपनी खूबसूरती और उमदा कारीगरी के लिए पूरी दुनिया में जाना जाता है। कहा जाता है कि ताजमहल को बनाने के लिए 22000 से अधिक मजदूरों और कारीगरों ने अपना अपना योगदान दिया था। ताजमहल को बनाने के लिए उस दौरान शाहजहां ने ईरान और मध्य एशिया से कारीगरों को बुलाया था।

Kutubminar

कुतुब मीनार भी हैं विश्व विरासत

इसके के साथ ही भारत में दिल्ली के कुतुब मीनार भी विश्व विरासत की श्रेणी में दूसरे नंबर पर आता हैं। कुतुब मीनार का निर्माण गुलाम वंश के शासक कुतुबुद्दीन ऐबक ने करवाया था। यूनेस्को ने वर्ष 1993 में कुतुबमीनार को विश्व विरासत के सूची में शामिल किया था। भारत की राजधानी दिल्ली में स्थित इस मीनार को अपनी अद्भुत वास्तुकला के लिए जाना जाता है। इसकी गिनती दिल्ली की दूसरी सबसे ऊंची मीनार मीनारों में की जाती है।

उड़ीसा का सूर्य मंदिर

उड़ीसा का सूर्य मंदिर को भी भारत में तीसरा स्थान प्राप्त है सूर्य मंदिर 1984 में विश्व धरोहर सूची में शामिल हुआ था लाल पत्थर से बना हुआ है। सूर्य मंदिर का निर्माण गंग वंश के शासकों ने करवाया था।

खजुराहो का प्राचीन मंदिर

खजुराहो का प्राचीन मंदिर भी इसी लिस्ट में शामिल शामिल है। खजुराहो का मंदिर मध्य प्रदेश के छतरपुर में स्थित है। 1986 में यूनेस्को ने इसे विश्व धरोहर की सूची में शामिल किया था। जानकारी के अनुसार पूर्व में खजुराहो के समूह में करीब 85 मंदिर शामिल थे। जिसका निर्माण 12वीं शताब्दी में किया गया था, लेकिन मौजूदा समय में इसमें केवल 25 मंदिर शेष बचे हैं। यहां स्थापित मूर्तियों पर कामकला को दर्शाया गया है।

महाबोधि मंदिर

बिहार के गया में स्थित महाबोधि मंदिर भी बहुत ही प्रसिद्ध धार्मिक स्थल है। महाबोधि मंदिर विश्व का एक प्रसिद्ध ऐतिहासिक धरोहर माना जाता है। यहीं पर महात्मा बुद्ध को ज्ञान प्राप्त हुई थी। मंदिर के भीतर एक मूर्ति रखी गई है जो कि भगवान बुध की है. कहा जाता है कि भगवान बुद्ध को इसी जगह पर ज्ञान की प्राप्ति हुई थी। पूर्व में चक्रवर्ती सम्राट अशोक ने यहां एक सिंहासन बनवाया था , जो हीरो से बना हुआ था। इस सिंहासन को पृथ्वी का नाभि केंद्र कहा जाता था।

इसके अलावा असम में स्थित काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान, तमिलनाडु में स्थित चोला मंदिर, महाराष्ट्र की अजंता एलोरा की गुफाएं, पश्चिम बंगाल हिमाचल प्रदेश तमिलनाडु स्थित भारतीय रेलवे, आगरा में स्थित फतेहपुर सिकरी फतेहपुर सीकरी को भी ऐतिहासिक श्रेणी में रखा गया है। फतेहपुर सीकरी में ही बुलंद दरवाजा मौजूद हैं।

World Heritage Day Quotes, Wishes

  • Love your monuments, they are the part of a rich civilization and speak volumes about a bygone Era
  • Preserve cultural heritage, it defines the national identity of a country
  • World heritage Day goals to identify the beauty of the Monuments and preserves their identity from the roots
  • A Rich Cultural heritage depends upon the ability of people to maintain their distinctiveness and unique identities.

World Heritage Day slogans

  • Cultural diversity is not a mere word, it describes the very essence of our civilization.
  • Celebrate your culture, preserve your cultural diversity.
  • Youth is an important aspect of spreading cultural diversities across global borders
  • Take interest in national monuments, they are a matter of pride for the entire nation

World Heritage Day slogans In Hindi

  • विश्व विरासत दिवस मनाए, सारे विश्व को जागरूक बनायें
  • आओ हम सब अपनी विरासत का गुणगान करें, विश्व विरासत दिवस पर हम सब गुणगान करें
  • आज हमको यह प्रण करके जाना है, हर साल धूमधाम से विश्व विरासत दिवस मनाना है
  • हमारी विरासत का हम संरक्षण करें, पर्वतो, नदी, इमारतों का हम संरक्षण करें
  • हमारी संस्कृति और सभ्यता को याद करते जाएं, विश्व विरासत दिवस हम मनाए
  • आज हमको यह प्रण करके जाना है, हर साल धूमधाम से विश्व विरासत दिवस मनाना है
  • हमारी विरासत को हम याद रखेंगे, इसे हम कभी ना भूलेंगे
  • हम सबने अब यह ठाना है, विश्व विरासत दिवस के जरिए सबको जागरूक बनाना है

Leave a Comment