How To Download XAT Admit Card 2021: हाल ही में द जेवीयर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट ने सोमवार को ज़ेवियर एप्टीट्यूड टेस्ट (XAT) 2021 का एडमिट कार्ड रिलीज कर दिया है। यह परीक्षा साल 2021 में आयोजित की जाएगी जिसका एडमिट कार्ड मैनेजमेंट ने आधिकारिक वेबसाइट पर रिलीज कर दिया गया है। जिन लोगों ने जेवियर स्कूल ऑफ मैनेजमेंट के जेवियर एप्टिट्यूड टेस्ट 2021 (XAT 2021) यानी कि XAT एग्जाम 2021 के लिए रजिस्टर किया था वह xatonline.in पर जाकर सीधे अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड (XAT Admit Card 2021 Download) कर सकते हैं।
XAT Exam Date 2021: 3 जनवरी को आयोजित होगी परीक्षा
बता दें कि XAT एग्जाम विभिन्न एमबीए कोर्सेस में एडमिशन (MBA Admission 2021) के लिए लिया जाता है। XAT एग्जाम 3 जनवरी 2021 को देश भर के 185 सेंटर पर आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा 9.30 से लेकर 12.30 तक आयोजित की जाएगी। इस परीक्षा का कुल समय 3 घण्टे का होगा। बता दें कि यह परीक्षा भी आजकल होने वाली कई आधुनिक परीक्षाओं की तरह ही ऑनलाइन मोड में ली जाएगी।
How To Download XAT Admit Card 2021: जानें कैसे डाउनलोड होगा जेवियर एप्टिट्यूड टेस्ट 2021 एडमिट कार्ड
XAT Admit Card 2021 डाउनलोड करना बेहद आसान है। इसके लिए आपको निम्न स्टेप्स को फॉलो करना है:
> XAT की आधिकारिक वेबसाइट xatonline.in पर जाएँ।
> वेबसाइट के होमपेज पर ही आपको ‘Download Admit Card’ का विकल्प मिलेगा।
> अब स्क्रीन पर एक नया पेज आएगा। जहाँ आपको आपकी जानकारी डालकर लॉगिन करना होगा।
> अब आपके सामने आपका XAT Admit Card 2021 आ जायेगा।
XAT Admit Card 2021 Download Link
भविष्य के लिए इसकी प्रिंटआउट निकालकर रख लें।